{"_id":"616888c07a90655fce244499","slug":"campaign-to-repair-broken-roads-soon-panipat-news-knl8645265","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान जल्द
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त सुशील सारव?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की ओर से एक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो मरम्मत के काम को देखेगी। गौरतलब है कि अमर उजाला ने टूटी सड़कों की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया था।
उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया। उन्हें निर्देश दिया कि जिले की जितनी भी सड़कें टूटी और गड्ढों से भरी पड़ी हैं, उनकी मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस काम पर गठित कमेटी नजर रखेगी और उपायुक्त को कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी देगी।
उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। ठेकेदार मरम्मत करने के बार बिल विभाग को देगा, जो भुगतान करेगा। जल्द से जल्द सभी संबंधित विभाग अपने अंतर्गत आने वाली टूटी सड़कों की जानकारी मुहैया कराएंगे। इस बैठक में एसडीएम पानीपत धीरज चहल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम रविंद्र मलिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भूजल स्तर को बेहतर करने लिए करें प्रयास
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भूजल स्तर को बेहतर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने एचएसआईडीसी और पंचायती राज विभाग भूजल स्तर बेहतर करने दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।
बिजली की किल्लत से बचने को कम से कम करें इस्तेमाल
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली की बचत करें। किल्लत से बचने के लिए जरूरत न होने पर विद्युत चलित उपकरण बंद रखें। उद्योग भी बेवजह बिजली का इस्तेमाल न करें।