{"_id":"67452e4c0f1946128d0814e5","slug":"campaign-against-encroachment-will-start-in-markets-from-today-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128038-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाजारों में आज से चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाजारों में आज से चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम मंगलवार से एक बार फिर से शहर में लगे अवैध विज्ञापन और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसमें शहर के बाजारों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से अभियान नहीं चलाया जा सका। अब मंगलवार से ये कार्रवाई फिर से शुरू होगी। निगम टीम का दावा है कि वे शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करेंगे। वहीं, शहर में लगे अवैध विज्ञापन के पोस्टर बैनर भी हटाएंगे। इसे लेकर निगम की दो टीम गठित हो चुकी हैं। एक टीम की अध्यक्षता निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी स्वयं कर रही हैं तो दूसरी टीम की उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव कर रहे हैं। इसके लिए निगम टीम ने प्रशासन से 20 से 30 होमगार्ड भी मांगे हैं। इनकी तनख्वाह निगम अपने मद से करेगा। ये टीम अतिक्रमण, अवैध विज्ञापन से लेकर ध्वस्तीकरण अभियान में भी साथ रहेगी।
इसके लिए निगम ने शहर को दो जोन में बांट कर एक साथ अवैध विज्ञापन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए निगम ने दो टीमें गठित की हैं। जीटी रोड से पूर्व की ओर एक टीम काम करेगी जबकि पश्चिम का एरिया दूसरी टीम के पास रहेगा। पूर्व की टीम में जेई मंजीत राठी, भवन निरीक्षक रिंकू, सफाई निरीक्षक विकास नरवाल के साथ दस कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ऐसे ही पश्चिम जोन की टीम में जेई अजय छौक्कर, जेई अंकित गोयल और सहायक सफाई निरीक्षक पमरजीत अपने दस कर्मचारियों के साथ तैनात रहेंगे। इनकी अगुवाई डीटीपी राजेश कौशिक, एटीपी दीपक राणा करेंगे।
रोजाना दो रोड़ को करेंगे साफ, जाम से मिलेगी राहत:
अधिकारियों ने बताया कि रोजाना निगम की दोनों टीमें शहर के पूर्व और पश्चिम जोन के दो रोड को अतिक्रमण हटा साफ करने का काम करेंगी। एक टीम पूर्व दिशा में बाजारों, सनौली रोड, बरसत रोड, पुराना बस अड्डा रोड, जीटी रोड की दिल्ली लेन पर अतिक्रमण हटाएगी तो दूसरी टीम पश्चिम जोन के गोहाना रोड, जाटल रोड, असंध रोड, रेलवे रोड, मॉडल टाउन एरिया से अतिक्रमण हटाएगी। दोनों टीम अपने अपने एरिया में लगे अवैध विज्ञापनों को भी हटाने का काम करेगी।