फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By setting up camps in eight wards in two days, a record of 212 cases was recorded.

Panipat News: दो दिन में आठ वार्डों में शिविर लगाकर 212 का रिकॉर्ड किया अद्यतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
By setting up camps in eight wards in two days, a record of 212 cases was recorded.
पानीपत। नगर निगम ने गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद भी शनिवार को भी संपत्ति कर आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने समेत संपत्ति के स्वयं सत्यापन के लिए आठ वार्डों में शिविर लगाए। इन दो दिनोें में निगम टीम ने कुल 212 लोगों के रिकाॅर्ड को अपडेट किया वहीं, 168 लोगों की संपत्ति का स्वयं सत्यापन भी कराया। हालांकि काफी सारे लोग संंपत्ति कर का रिकॉर्ड दुरुस्त कराने पहुंचे थे लेकिन उनके पास वास्तविक दस्तावेज न होने की वजह से उनका रिकॉर्ड अद्यतन नहीं कराया जा सका। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को निगम टीम ने 89 का रिकॉर्ड दुरुस्त कर 71 की संपत्तियों को स्वयं सत्यापन कराया। शनिवार को भी कैंप लगा 123 का रिकॉर्ड दुरुस्त और 97 का स्वयं सत्यापन कराया है। ये कैंप आज भी लगाए जाएंगे। जिनमें लोग अपनी संपत्ति कर की त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन



चार दिन में 11 वार्डों में लगेंगे शिविर


शुक्रवार और शनिवार को निगम ने वार्ड एक और दो में पार्षद कार्यालयों, वार्ड पांच में बजरंग धर्मशाला, वार्ड 12 में पार्षद कार्यालय, वार्ड 20 में मॉडल टाउन स्थित मुल्तान भवन और वार्ड 18 में आठ मरला चौक स्थित राधा कृष्णा मंदिर में दो दिवसीय शिविर लगाया।
विज्ञापन


इसी प्रकार शनिवार और रविवार को वार्ड 21 में पार्षद संजीव दहिया के जाटल रोड स्थित कार्यालय, वार्ड नौ में रंगमच कला संगम में दो दिवसीय कैंप लगाएगा। 28 और 29 जनवरी को वार्ड 16 की गली नंबर 13 में परशुराम धर्मशाला, वार्ड 11 में बबैल रोड स्थित शिव धर्मशाला और वार्ड 26 में हरिनगर सेक्टर 6 के पास सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय शिविर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास शुल्क, नई और विभाजित आईडी सबसे बड़ी समस्या
निगम अधिकारियों ने बताया कि कैंप में सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स की गणना में त्रुटि, नाम, मोबाइल नंबर, एरिया, कैटेगरी आदि पर ही काम किया जाता है। अगर किसी को अपनी संपत्ति की नई आईडी या विभाजित आईडी करवानी है तो उसके लिए निगम कार्यालय में ही जाना होगा। वहीं, विकास शुल्क का काम भी निगम ही करेगा। इसके लिए पहले वाली प्रक्रिया ही लागू रहेगी। जिसमें निगम से आपत्ति दर्ज करवानी होगी।

वर्जन:
हर समस्या का होगा समाधान : निगम
शिविर में सामान्य शिकायतों का तुंरत प्रभाव से समाधान किया जा रहा है। वहीं, निगम में विकास शुल्क और नई या विभाजित आईडी के मामलों का निपटान होगा। समाधान के बाद शहर के लोगों की संपत्ति का स्वयं सत्यापन भी कराया जा रहा है। इससे लोगों की त्रुटि भी ठीक होगी और कर में छूट का भी लाभ मिलेगा।
कुलदीप राणा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed