{"_id":"682ce10ba63c15c2a4049519","slug":"by-closing-khanna-road-the-land-owner-was-given-possession-the-complainant-called-the-action-of-getting-the-possession-a-mere-formality-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137319-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खन्ना रोड बंद कराकर भू स्वामी को दिलाया कब्जा, शिकायकर्ता ने कब्जा दिलवाने की कार्रवाई को खानापूर्ति बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खन्ना रोड बंद कराकर भू स्वामी को दिलाया कब्जा, शिकायकर्ता ने कब्जा दिलवाने की कार्रवाई को खानापूर्ति बताया
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़क खन्ना रोड का भू मालिक खन्ना परिवार को को कब्जा दिलवा दिया। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। हालांकि लोगों और वाहनों के आने-जाने से कुछ देर बाद ही प्रशासन द्वारा लगाए पिलर और तारबंदी गिर गई।
इस दौरान आजाद नगर और राजनगर समेत दो बड़े क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को रास्ता बंद हो गया था। वहीं जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोमवार को ही भू मालिक को जमीन का उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया था। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसमें कमेटी भी गठित की थी। भू स्वामी मंत्री के सामने इसके लिए राजी भी हो गए थे।
प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारी तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे खन्ना रोड पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ की मौजूगदी में टीम ने जमीन मालिक विनीत वीनित खन्ना को मौके पर बुलाया और कोर्ट के आदेशानुसार मुख्य सड़क खन्ना पर करीब 250 वर्गगज हिस्से का कब्जा दिलवाया। टीम के साथ में मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल व अन्य अधिकारी माैजूद रहे। कार्रवाई के दाैरान वीडियोग्राफी भी कराई। खन्ना परिवार की तरफ से पहुंचे परिजनों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। उन्होंने दीवार निकलवाने पर ही हस्ताक्षर करने की बात कही। प्रशासन ने पास खड़े अन्य लाेगाें के हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन
करीब 20 कॉलोनी इस सड़क से जुड़ी
खन्ना रोड गोहाना रोड को आजाद नगर, किशनपुरा और विकास नगर को जोड़ती है। इस रास्ते से शहर की करीब 20 काॅलोनी हैं। जमीन मालिक को मार्केटिंग कमेटी से जमीन मुआवजा नहीं मिला ताे उन्होंने काेर्ट में वाद दायर किय। करीब 13 साल कानूनी लड़ाई के बाद जेएमआईसी की कोर्ट ने डिक्रीधारक को कब्जा देने के आदेश जारी किए थे। नगर निगम और मार्केट कमेटी दोनों ने कोर्ट में कब्जा दिलवाने के लिए लिखकर दे दिया।
इन कॉलोनियों के लोग होंगे प्रभावित
खन्ना रोड बंद होने पर राजनगर, आजाद नगर, शिवनगर, किशनपुरा, एनएफएल कॉलोनी, विकास नगर, संजय काॅलाेनी, अनाज मंडी, गोहाना रोड, गांधी मंडी, खादी आश्रम के पीछे वाला क्षेत्र, सब्जी मंडी समेत कई कॉलोनियों के लोगों को दिक्कत होगी।
यह है मामला
एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि 1981 में 104 एकड़ जमीन मार्केट कमेटी ने अधिग्रहण की थी। उस समय करीब 250 वर्ग गज जमीन बच गई थी। इस पर न तो मार्केट कमेटी और न ही जमीन मालिक का ध्यान गया। मार्केट कमेटी ने इस जमीन पर मंडी में जाने के लिए सड़क भी बना दी। करीब 35 साल बाद यह मामला उठा। जमीन मालिक ने अपनी जमीन पाने के लिए कोर्ट की शरण ली। अब इस मामले में 23 मई को सुनवाई होगी।
वर्जन :
खन्ना रोड का कब्जा दे दिया गया है। प्रशासन ने मौके पर तारबंदी कर दी है। लोगों के उसके उखाड़ने की कोई सूचना प्रशासन के पास नहीं है। वे कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार।