{"_id":"61b8fec9b28ee4645d3f3c9e","slug":"buses-passed-through-flyover-in-jam-passengers-kept-waiting-panipat-news-knl927771148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फ्लाईओवर से गुजरी बसें, यात्री करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फ्लाईओवर से गुजरी बसें, यात्री करते रहे इंतजार
विज्ञापन
पानीपत। शहर में जाम की वजह से करीब दो घंटे तक करनाल की ओर से जाने वाली बसें फ्लाईओवर से चली गईं। नतीजा शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री बसों का इंतजार करते रहे। जाम खुलने पर बसों का फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना शुरू हुआ, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली।
असल में गीता जयंती महोत्सव के चलते सनौली रोड से आर्य कॉलेज के ग्राउंड तक वाया संजय चौक झांकी निकाली गई। इसकी वजह से दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक जाम की स्थिति रही। ऐसे में सोनीपत और दिल्ली से आने वाली अन्य जिलों के डिपो की बसों ने फ्लाईओवर के ऊपर का रास्ता अपनाया। हालांकि पानीपत डिपो की बसें फ्लाईओवर के नीचे से जाने लिए रवाना हुई, लेकिन जाम की वजह से समय पर डिपो तक नहीं पहुंच सकीं।
इस दौरान करनाल, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और चंडीगढ़ समेत पंजाब के अन्य जिलो के डिपो की बसें फ्लाईओवर से पानीपत टोल के लिए सीधा रवाना हो गईं। इससे डिपो पर यात्रियों का दवाब बढ़ गया। करनाल और अंबाला जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
झांकी निकालने के चलते लघु सचिवालय से अनाज मंडी तक जाम की स्थिति रही। इसके साथ ही दोपहर दो बजे कॉलेज के विद्यार्थियों की छुट्टी भी हुई थी। इससे जीटी रोड पर लगे जाम से जहां लोगों को परेशानी हुई वहीं रोडवेज यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।