{"_id":"6488e0aa302e52ed980d4bb4","slug":"bus-service-started-from-matlauda-to-haridwar-and-samalkha-panipat-news-c-244-1-pnp1001-816-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा से हरिद्वार और समालखा के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा से हरिद्वार और समालखा के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा परिवहन निगम ने मतलौडा से हरिद्वार और समालखा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे 50 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। मंगलवार को हरिद्वार व समालखा जाने वाली बसों को राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इन बसों के शुरू होने से इसराना विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले के आम यात्रियों को फायदा मिलेगा। मतलौडा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के लड़कियों के लिए विभिन्न गांवों में आने जाने के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों की सेवा शुरू होने से मतलौडा के लगभग 30 गांवों के आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि हरिद्वार धार्मिक स्थल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का निरंतर आना-जाना होता है। इसी कड़ी में मतलौडा से समालखा जाने वाली बस सेवा से मतलौडा, इसराना सहित समालखा खंड के लोगों को फायदा मिलेगा।
बॉक्स
इन बसों की इस प्रकार रहेगी समय-सारणी और रूट
महाप्रंबधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि मतलौडा से हरिद्वार जाने वाली बस हर रोज सुबह 6: 20 मिनट पर मतलौडा से चलेगी और शाम को इसी समय मतलौडा पंहुचने का समय रहेगा। इसी प्रकार मतलौडा से समालखा को जाने वाली बस सेवा मतलौडा से हर रोज सुबह सात बजे मतलौडा से चलकर इसराना विधानसभा क्षेत्र के वैसर, भंडारी, नैन, अलुपुर होते हुए इसराना, मांडी, चमराड़ा, किवाना होते हुए समालखा पहुंचेगी। यह बस हर रोज आने जाने के छह चक्कर मतलौडा से समालखा तक लगाएगी। इस बस सेवा से हर रोज सैकड़ों यात्रियों को फायदा मिलेगा।