फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus service restored on Punjab and Katra route

Panipat News: पंजाब और कटरा मार्ग पर बस सेवा की बहाल

Wed, 10 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bus service restored on Punjab and Katra route
सामान्य बस स्टैंड पानीपत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रोडवेज ने पंजाब और कटरा मार्ग पर बस सेवा को बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल कटरा मार्ग पर बस में पूरी सवारी नहीं मिल पा रही हैं। माता वैष्णो देवी के रास्ते में भूस्खलन और पंजाब के कई जिलों में बाढ़ आ गई थी। पंजाब में बाढ़ के खतरे को देखते हुए दो से तीन बसों को पंजाब के विभिन्न जिलों में भेजा जाता था लेकिन अब रोडवेज की छह बसों को पंजाब के लिए भेजा जा रहा है। बसें डेरा बस्सी से होकर लुधियाना व अमृतसर समेत कई जिलों में जाती हैं।
यात्री राकेश, सुरेश और राहुल ने बताया कि वह सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड पर पंजाब के लुधियाना जाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड पर पहुंचकर देखा कि काफी संख्या में यात्री पंजाब जाने के लिए पहले से बस स्टैंड पर मौजूद हैं। वह टिकट लेकर बस में बैठकर लुधियाना के लिए निकले। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से रूट पर अन्य बसों को चलाने की मांग की है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ के खतरे को देखते हुए रोडवेज की दो से तीन बसों को ही पंजाब के लिए भेजा जाता था। जिसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य बसों को रूट पर चलाया गया है। पंजाब में लुधियाना, डेरा बस्सी व अमृतसर समेत कई जिलों में बसों को भेजा जाता है। साथ ही कटरा जाने वाली बस को भी पंजाब से होकर कटरा भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed