फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus hit but helmet saved life

बस ने टक्कर मारी पर हेलमेट ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bus hit but helmet saved life
मतलौडा। किराना दुकान का सामान और सब्जी लेकर बाइक से लौट रहे युवक को दरियापुर मोड़ के पास सामने से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। मिनी बस चालक गलत दिशा से आ रहा था। हादसे में बाइक सवार की जान हेलमेट ने बचा ली। हालांकि टांग के साथ ही उसके हाथ और कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया है। मिनी बस चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव जोशी निवासी रमेश कश्यप ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा संदीप गांव में किराना दुकान चलाता है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे संदीप बाइक पर दुकान का सामान और सब्जी लेकर आ रहा था। रास्ते में दरियापुर मोड़ के पास पानीपत की ओर से आ रही मिनी बस ने गलत दिशा से आते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर में बस खाई में गिरी और चालक निकलकर फरार हो गया। हेलमेट पहने होने से संदीप के सिर में चोट नहीं आई, लेकिन शहरी में कई जगह फ्रैक्चर हो गए, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मिनी बस के नंबर पता चला कि वह गांव अदियाना निवासी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed