फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus full of devotees overturned in Panipat, 13 injured

Panipat: चालक को आई नींद, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल, झट्टीपुर गांव के पास हुआ हादसा

Sun, 09 Apr 2023 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 09:15 PM IST
सार

बस ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां दूसरे वाहन भी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bus full of devotees overturned in Panipat, 13 injured
demo pic

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के गांव झट्टीपुर के पास शनिवार को सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। बस ग्रिल तोड़ते हुई दूसरी लेन में पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई दूसरा वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे का कारण तेज रफ्तार व चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर की ट्रैवेल एजेंसी की बस शनिवार रात 10 बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे बस झटटीपुर के पास पहुंची तो चालक को नींद आ गई। चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। बस ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 22 बंगलूरू के रहने वाले थे। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए। पांच घायलों को समालखा के सामान्य अस्पताल में भेजा गया। वहां से इन्हें सिविल अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए।

दिलीप, विष्णु, शोएब अहमद, सुनीता, अजय, शेख बाबू व मेरठ में तैनात जाट रेजिमेंट के जवान शशिपाल को उपचार के बाद समालखा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के अलावा समालखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर यातायात सुचारु कराया और बस को कब्जे में ले लिया।


बस चालक की तलाश 
समालखा थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed