फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus and truck full of passengers collide, 12 injured

सवारियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 12 जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bus and truck full of passengers collide, 12 injured
पानीपत। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : Panipat
पानीपत। जीटी रोड पर कोहरे की वजह से मंगलवार की सुबह सवारियों से भरी रोडवेज बस आगे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 12 बस सवाल जख्मी हो गए। इसमें तीन के दांत टूट गए और तीन के सिर फूट गए, जबकि पांच को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस चालक के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इससे पहले वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे बहादुरगढ़ डिपो की बस लेकर चंडीगढ़ के लिए निकला था। बस में करीब 40 सवारियां थीं। सोनीपत पार करने के बाद अचानक कोहरा बढ़ता चला गया। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के पास अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस वजह से बस टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डॉयल 112 और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे में दो महिला समेत 12 सवारी घायल, एक रेफर-
हादसे में सोनीपत के रामपुर निवासी गौरव (25), यूपी के बलिया जिला निवासी नीलू (40), बहादुरगढ़ निवासी शमशेर (38), मुरथल निवासी ज्योति पत्नी अजय (27), सोनीपत के सेक्टर 14 निवासी एसआई सुरेंद्र, बेघा निवासी वीरेंद्र(26), मुरथल निवासी ओमवति (50) पत्नी होशियार सिंह, बेघा निवासी श्रवण(24), करनाल निवासी सुमन पत्नी कमल(27), विजय घायल हो गए। जबकि अनिल के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइनिंग से पहले सिर में लगे 16 टांके-
यूपी के बलिया और गांव आम चौरा छाता निवासी नीलू ने बताया कि अंबाला स्थित ऋषि सोलर कंपनी में इंटरव्यू दिया था, मंगलवार को ज्वाइन करने जा रहा था। हादसे के वक्त सिर खिड़की में जा टकराया और वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो वह अस्पताल में था। सिर में 16 टांके लगे।
एसपी ऑफिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के मुंह में लगी चोट-
सोनीपत के सेक्टर-14 निवासी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह पानीपत एसपी ऑफिस में तैनात है। वह बस में आगे वाले केबिन में बैठे थे। हादसे में उनके मुंह में चोट लगी है, इसी चोट की वजह से वह बोलने में असमर्थ है।
हादसे में टूटे चार दांत
गन्नौर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार को चलाते हैं। वह मजदूरी करने के लिए सुबह बस में सवार होकर पानीपत आ रहे थे। रास्ते में हुए हादसे की वजह उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि चार दांत भी टूट गए।

प्राथमिक जांच में चालक की मिली लापरवाही : नरेंद्र
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच की तो उसमें बस चालक की लापरवाही देखने को मिली। सवारियों की हालत गंभीर है, जिस वजह से उनके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी सेक्टर 29 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed