फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   B.Sc.'s Parul tops in academic activities

Panipat News: शैक्षणिक गतिविधि में बीएससी की पारुल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
B.Sc.'s Parul tops in academic activities
- आईबी कॉलेज में एक्सप्रेस केम त्वरित अवधारणा वार्ता विषय पर हुई शैक्षणिक गतिविधि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक्सप्रेस केम त्वरित अवधारणा वार्ता विषय पर शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रमुख शिक्षण विधियों का उपयोग कर विषय-वस्तु को रोचक और सरल रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने तय समय सीमा में अपने चुने हुए विषयों पर प्रस्तुति दी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के प्रमुख सिद्धांतों को संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।


इस गतिविधि में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा पारुल ने प्रथम, अतुल ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. वसुंधरा मदान ने किया। अन्नू ने सहायक के रूप में व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि एक्सप्रेस केम जैसी गतिविधियां हमारे संस्थान की नवाचार-प्रेरित शिक्षा नीति का प्रतीक हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को इस मंच पर अपने ज्ञान और प्रस्तुति कौशल को निखारना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed