फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother in law made 12 year old sister in law pregnant

Panipat News: जीजा ने किया 12 साल की साली को गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Brother in law made 12 year old sister in law pregnant
पानीपत। सेक्टर 13-17 के अंतर्गत एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 12 साल की किशोरी दो माह की गर्भवती मिली। किशोरी के साथ उसके जीजा ने दो माह पहले बिहार में दुष्कर्म किया था। आरोप है कि वह इससे गर्भवती हुई।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने किशोरी के बयानों पर मामले में जीराे एफआईआर दर्ज कर ली है। अब मामले को बिहार पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के नवादा जिले के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वह एक माह पहले अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ सेक्टर 13-17 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने आई थी। उसकी एक बेटी पैतृक गांव में परिवार के साथ रहती है। उसकी 12 साल की बेटी को मंगलवार सुबह पेट में दर्द हुआ। वह खोतपुरा सामुदायिक केंद्र में लेकर गई। यहां जांच में दो माह की गर्भवती मिली। डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए और बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी। किशोरी ने बताया कि उसका जीजा रमन दो माह पहले बिहार में उनके घर आया था। उस वक्त मां व पिता खेत में गए थे। भाई बहनें स्कूल गई थीं। वह घर पर अकेली थी।

उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने डर के मारे किसी को नहीं बताया। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि उसके पास मंगलवार रात को फोन आया था। बताया था कि एक किशोरी और उसकी मां नागरिक अस्पताल में रो रही हैं। सूचना मिलते ही यहां पहुंची। किशोरी की मां ने अस्पताल में डॉक्टरों को कहा कि बड़ी बेटी दो बेटियों व एक बेटे की मां है। वह दामाद पर कार्रवाई नहीं चाहती है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया तो बेटी का घर खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed