फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother going to sister's house on Rakshabandhan got hit by car, died

रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहा भाई कार की चपेट में आया, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Brother going to sister's house on Rakshabandhan got hit by car, died
पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर बहन के घर राखी बंधवाने बाइक पर जा रहे युवक को इसराना -शाहपुर के बीच अंजलि ढाबे के पास एक कार ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जींद के लजवाना निवासी अजय ने बताया कि उसकी बहन नीलम की ससुराल मांडी में है। उसका भाई अनिल बाइक पर शनिवार की शाम लजवाना से राखी बंधवाने बहन नीलम से के घर मांडी जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर इसराना शाहपुर के बीच अंजलि ढाबे के पास पीछे से आ रही कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण अनिल को गंभीर अवस्था में एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक अनिल रोहतक में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। भाई अजय की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed