फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brick-kilns will be able to run only if AQI is less than 100

एक्यूआई 100 से कम तभी चल सकेंगे ईंट-भट्ठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brick-kilns will be able to run only if AQI is less than 100
पानीपत। पिछले सप्ताह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ईंट भट्ठों को चलने की अनुमति मिल गई थी। अब उन्हीं क्षेत्रों में ईंट भट्ठे चलेंगे जहां एक्यूआई 100 से कम होगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईंट भट्ठों के लिए एसपीएम की मात्रा को निर्धारित कर दिया। एसपीएम 250 से अधिक होने पर भट्ठों को संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमित रूप से इसकी जांच करेगा।
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर एसपीएम यानी सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर जांचा जाएगा। इसमें अगर प्रदूषण की मात्रा 250 मिलीग्राम तक पाई जाती है तो कोई परेशानी नहीं है। अगर इससे ज्यादा पाई जाती है तो सैंपल फेल माना जाएगा। सैंपल फेल होने पर प्रदूषण बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत ने बताया कि ईंट भट्ठों पर प्रदूषण जांच को लेकर निर्देश आए हैं। जिले के सभी भट्ठा संचालकों को इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। उसके बाद निरीक्षण कर प्रदूषण के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed