{"_id":"d5f1fd6edd65db711dbe98ddd32220f9","slug":"break-rallying-hang-tractors-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलिंग तोड़ ट्रैक्टर लटका, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलिंग तोड़ ट्रैक्टर लटका, हाईवे जाम
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 08 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के असंध फ्लाईओवर पर राहगीर को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खोकर एक ट्रैक्टर-ट्राली रैलिंग से जा टकराई। टक्कर लगने से रैलिंग टूट र्गई और ट्रैक्टर का अगले पहिये नीचे लटक गए।
ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। सुबह का समय होने के कारण फ्लाईओवर के नीचे किसी के मौजूद न होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को पीछे खींच सड़क पर लाए। इस घटनाक्रम में करीब एक घंटे तक फ्लाईओवर पर यातायात बाधित रहा।
प्राप्त विवरण के अनुसार एक किसान सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लाल बत्ती चौक से अंसध फ्लाईओवर से होता हुआ रामलाल चौक की ओर जा रहा था। इसी बीच फ्लाईओवर पर एक राहगीर ट्रैक्टर के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराया। इससे रेलिंग टूटकर नीचे से गुजर रही बिजली के तार को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर किसान भवन के सामने जा गिरी। धमाके की आवाज से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
उधर, रेलिंग टूटने से ट्रैक्टर के दो पहिये नीचे लटक गए। पीछे ट्राली जुड़ी होने के ट्रैक्टर नीचे से गिरने से बच गया। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। सुबह सवेरे का समय होने के कारण नीचे सर्विस लेन पर किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा बच गया। इससे एक साइड का यातायात बाधित हो गया। बाद में प्राइवेट क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को पीछे खींच कर सड़क पर रख दिया और यातायात को बहाल कराया।
तार टूटने से बिजली प्रभावित
नीचे गिरी रैलिंग की चपेट में आकर 11 सौ केवी की बिजली के तार पर गिर गए और तार टूट गए। तार टूटने से क्षेत्र की बिजली प्रभावित हो गई। क्षेत्रवासियाें से सूचना मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक बिजली के तार जोड़े।