फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Both accused of molesting sister-in-law arrested

Panipat News: भूत बंगले में ननद-भाभी से छेड़छाड़ के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Both accused of molesting sister-in-law arrested
पानीपत। मित्तल मेगा मॉल के भूत बंगला में ननद-भाभी से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को चांदनी बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनको ऑनलाइन टिकट के माध्यम से पकड़ा। इन आरोपियों ने ऑनलाइन टिकट खरीदी थी। इसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का पुलिस ने रिकॉर्ड निकलवाया। यहां से पुलिस ने बैंक खाते की जानकारी व पता लिया और इनको पकड़ लिया गया। इनकी पहचान हनीश निवासी मतलौडा और प्रदीप निवासी सेक्टर 18 के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


आरोपी हनीश की पेस्टिसाइड्स की दुकान है। दोनों आरोपी नौ जुलाई को मित्तल मॉल में आए थे। जहां उन्होंने ननंद भाभी से छेड़छाड़ की थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली हैं। नौ जुलाई को वह अपनी ननंद और पति के साथ सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल गई थी। यहां उन्होंने रात करीब 9:26 बजे भूत बंगला देखने के लिए टिकट खरीदी। उसका पति बाहर खड़ा था। उनके पीछे-पीछे दो लड़के भी भूत बंगला देखने के लिए अंदर आ गए। वे उन्हें नहीं जानती थी। अंदर जाने के बाद दोनों लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे लड़के ने उसकी ननंद का हाथ पकड़ लिया। इन्होंने उनके साथ छेड़छाड़ की। वह हाथ छुड़ाकर बाहर आई और महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई थी।
विज्ञापन



वर्जन-

चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूला है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed