फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bosses sitting abroad are running the game of extortion by putting guns on the shoulders of the youth.

Panipat News: विदेश में बैठे आका युवाओं के कंधे पर बंदूक रख चला रहे रंगदारी का खेल

Sat, 28 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bosses sitting abroad are running the game of extortion by putting guns on the shoulders of the youth.
पानीपत। विदेश में बैठे बदमाश युवाओं के कंधे पर अपराध की बंदूक रख रंगदारी का खेल चल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के मामले बढ़ गए हैं। बदमाश लोगों को फोन कर परिवार और घर की पूरी जानकारी तक बता रहे हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिछले दिनों असंध रोड मनी एक्सचेंज कार्यालय पर गोली भी चला दी थी। पुलिस ने अब तक के अधिकतर मामलों को सुलझा भी दिया है। इन पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर लोगों को सुरक्षा भी दे दी है। इन सबके बीच लोगों की जान माल की रक्षा के लिए चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में जिले में रंगदारी मांगने और फायरिंग की आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी है। छह जनवरी को समालखा में मिठाई व्यापारी से शीलू डाहर के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उनकी दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। 24 जनवरी को महराना गांव में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को गोली मार दी थी। इन दोनों वारदातों की साजिश विदेश में बैठे डाहर गांव के शीलू ने रची थी। पुलिस दोनों मामलों में सुनील उर्फ गुंडा, प्रिंस, सुमित, अंकित, टिंकू, साहिल व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। डाहर गांव के शीलू को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ लिया था। इसके बाद रंगदारी का मामला कुछ कम हुआ था।
विज्ञापन

लगातार आ रहे हैं मामले
मार्च महीने में रंगदारी मांगने का सिलसिला फिर से तेज हो गया। 14 मार्च को असंध रोड पर मनी एक्सचेंज के कार्यालय पर फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी विदेश में बैठे रणदीप मलिक ने ली थी। पुलिस पिछले शुक्रवार का तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों ने रणदीप के कहने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रंगदारी के पिछले मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन मामलों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed