फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of worker found in under-construction house; brother-in-law alleges murder.

Panipat News: निर्माणाधीन मकान में मिला श्रमिक का शव, जीजा ने हत्या का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Body of worker found in under-construction house; brother-in-law alleges murder.
घटना की जानकारी देते देवराज। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सौंधापुर गांव में वीरवार को श्रमिक जिला सिंह (35) का शव गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में मिला। उसके जीजा देवराज ने आरोप लगाया कि पहले जिला सिंह को शराब पिलाई गई और फिर उसकी पिटाई कर हत्या करने के बाद शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। डीएसपी का कहना है कि हालात देखकर हत्या की बात नहीं लग रही। जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मंसूरपुर निवासी देवराज ने बताया कि उनके साले जिला सिंह काफी समय से उनके साथ सौंधापुर में रहते थे। वह फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शराब पीने के भी आदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार सुबह वह घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि उनका शव गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेश कुमार सैनी और थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पत्नी की हो चुकी है मौत, बहनों के साथ रहते थे
देवराज ने बताया कि उनकी दो बहनें लंबे समय से सौंधापुर में रह रही हैं। जिला सिंह उनका साला था। उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी और उसके कोई बच्चा नहीं था। इसी वजह से वह उनके साथ ही रहता था।


पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शुक्रवार सुबह बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। -सुरेश सैनी, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed