फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Board will examine five months pregnant girl

Panipat News: बोर्ड करेगा पांच माह की गर्भवती बच्ची की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Board will examine five months pregnant girl
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र में 11 साल की बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी मौसा फिलहाल फरार है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बुधवार को जब बच्ची को उसकी मां जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए लेकर आई थी। इसी वक्त आरोपी फरार हो गया था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वहीं दूसरी ओर पांच माह की गर्भवती बच्ची के गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाल कल्याण समिति ने सिविल सर्जन को गर्भपात के लिए पत्र लिखा है। अब तीन डॉक्टरों का बोर्ड बच्ची की जांच करेगा। इसके बाद गर्भपात होगा। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 11 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा का परिवार रहता है। उसकी मां कोठियों में झाडू पोछा करती है। उसका पिता एक फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा का मौसा भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि छात्रा दोपहर को 12 बजे वाली शिफ्ट में स्कूल जाती थी। घर पर इस वक्त कोई नहीं होता था। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इस बारे में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वह डरी सहमी रहती थी। अब छात्रा का पेट बढ़ने लगा तो उसकी मां व मौसी ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसमें वह पांच माह की गर्भवती मिली थी। डॉक्टरों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। फिलहाल बच्ची घर पर है। सोमवार को डॉक्टर बच्ची की जांच करेंगे।
विज्ञापन




वर्जन-
गर्भपात के लिए सिविल सर्जन को लिखा पत्र


बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन एडवोकेट पदमा रानी ने बताया कि बच्ची के गर्भपात के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया है। जल्द डॉक्टरों का बोर्ड बच्ची की जांच करेगा। इसके बाद उसका गर्भपात होगा। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-
आरोपी के ठिकानों पर दी जा रही दबिश



मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डीएनए भी मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed