फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bloody struggle for Chaudhar, sticks and knives in Maharana-Dahar

चौधर के लिए खूनी संघर्ष, महराना-डाहर में चले लठ और चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bloody struggle for Chaudhar, sticks and knives in Maharana-Dahar
गांव भोजपुर परवालो के मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। - फोटो : Yamuna Nagar
पानीपत। सरपंची के चुनाव में बुधवार को जमकर लाठियां और चाकू चले। कई लोगों का खून भी बहा। सिविल अस्पताल में घायल इलाज करने के लिए पहुंचते रहे। कुछ ने शिकायत नहीं दी, तो कुछ ने मेडिकल करवाने के बाद दरख्वास्त देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महराना गांव में एक चुनावी झगड़े में नरेंद्र नांदल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उस पर चाकू से हमला हुआ। दूसरे पक्ष से सदानंद भी जख्मी हो गया। उस पर लाठी और रॉड से हमला किया गया।
विज्ञापन

-
डंडों से भरी स्कॉर्पियो पुलिस ने जब्त की, ग्रामीणों का आरोप हथियार थे
महराणा गांव से ही पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो जब्त की। मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे एक पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी सरपंच पद के प्रत्याशी ने एक गाड़ी भरकर बदमाश बुलाए थे। गाड़ी में हथियार भी थे। इसकी उन्होंने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनाई, लेकिन बदमाशों ने फोन तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर चेकिंग की। पुलिस का दावा है कि गाड़ी से सिर्फ डंडे ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों में भी बनीं तनाव की स्थिति
इसके अलावा गांव डाहर, बापौली, शाहरपुर, थिराना, जोशी में भी कई जगह वाद विवाद हुए। पुलिस प्रशासन ने हर जगह मुस्तैदी से काम लिया और मामलों को निपटा दिया। डाहर गांव में सुदेश रानी और सुदेेश ने भी सिविल अस्पताल में इलाज करवाया और झगड़े की शिकायत दी। डाहर गांव में ही अन्य दो गुटों में वोटों को लेकर तनाव बढ़ने लगा तो एक गुट ने दूसरे को ललकार दिया। विवाद बढ़ा तो पुलिस ने पहुंचकर दोनों गुटों को खदेड़ा। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि शाम चार बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल रहा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी। दूसरी ओर बापौली के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। डीएसपी संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाकर उन्हें शांत कराया। इसराना के शाहपुर गांव में भी दो पक्षों में टकराव हुआ। विवाद बढ़ा तो इसकी सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट माणिक पंवार पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed