फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blood shed with colors in the riot of Holi

होली के हुड़दंग में रंगों के साथ बहा खून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Blood shed with colors in the riot of Holi
पानीपत। शहर में जहां एक तरफ लोगों ने होली व फाग को हर्षोल्लास से मनाया। वहीं दूसरी तरफ शरारती तत्वों ने भी जमकर हुड़दंगबाजी की। रंगों के साथ खून बहने से नागरिक अस्पताल में शनिवार देर शाम तक 305 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क था। ऐसे में महज एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

घायलों के इलाज के लिए तीन शिफ्टों में डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। सुबह डॉ. मोना व एक अन्य डॉक्टर रहे। शाम की शिफ्ट में डॉ.दीपक और डॉ प्रदीप ने सेवाएं दी। वहीं नाइट शिफ्ट में डॉ. पवन और राजीव मान के कंधों पर जिम्मेदारी रही।
विज्ञापन

उधर, हड़दंगबाजों ने फाग के दिन खूब उत्पात मचाया। बाइकों के साइलेंसर उतारकर तेज गति में बाइक दौड़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसी 30 बाइकों के चालन काटे वहीं तीन इंपाउड भी की। संजय चौक, बस स्टैंड, लालबत्ती चौक ज्यादा सख्ती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सामान्य अस्पताल में फाग की रात काफी संख्या में घायलों की भीड़ जमा थी। इसी बीच जिन घायलों ने भी थोड़ा जल्दी इलाज कराने की बात कही तो प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि ऐसा पांच घायलों के साथ किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शांति नगर में बेटी और पत्नी को पीटा
शांति नगर निवासी रेखा ने बताया कि फाग वाले दिन वह सुबह दवाई लेने के लिए नारायण सिंह पार्क के पास हरजिंद्र सिंह के पास गई थी। वह घर लौटी तो पति ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट दी। बेटी बचाने आई तो उसे भी पीट दिया। झगड़े के बाद बेटी कहीं चली गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रुपये न देने पर ईंट मारकर सिर फोड़ा
जावा कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ चांद ने बताया कि वह बिजली ठीक करने का काम करता है। होली की रात 12 बजे देशराज कॉलोनी निवासी चिंटू उर्फ सुनिल का फोन आया और उसे बस अड्डे से लेकर जाने की बात कही। वह बाइक पर चिंटू को लेकर लौट रहा था। जब वह देशराज कॉलोनी में सागु फर्नीचर के पास पहुंचा तो चिंटू ने रुपये मांगे। उसने इनकार किया तो आरोपी ने पास ईंट से सिर पर हमला कर दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

हुड़दंगबाजी करते हुए दो युवकों को पकड़ा
किला थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि उनकी टीम ने कुटानी रोड छोटू राम चौक के पास से लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो युवकों भारत नगर निवासी सोनू और मनमोहन नगर निवासी आसिफ को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed