फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blanket trader was attacked by eight miscreants

कंबल कारोबारी पर आठ बदमाशों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Blanket trader was attacked by eight miscreants
पानीपत। पचरंगा बाजार में कंबल कारोबारी पर आठ बदमाशों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कंबल कारोबारी ने पड़ोसी दुकानदार पर ही हमला कराने का आरोप लगाया और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी योगेश गोयल ने बताया कि उनकी पचरंगा बाजार में योगेश बुलेन ब्लैंकट के नाम से कंबल की दुकान है। वहीं उनके साथ ही सरस्वती टेक्सटाइल है, जिसको रमेश और उनका बेटा दीपक संभालते हैं। पिछले काफी दिनों से रमेश उनकी दुकान के सामने अपना माल लगा देता था। उसे हटाने के लिए वह उन्हें कहते थे लेकिन उन्होंने माल रखना बंद नहीं किया। इसकी शिकायत उन्होंने पचरंगा बाजार के प्रधान से भी की।
विज्ञापन

प्रधान ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप लगाया कि साजिश के तहत मंगलवार को इन्होंने सात से आठ युवकों को भेज कर उन पर तेजधार हथियार से हमला कराया और जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए, इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने पीड़ित को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed