फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   blackmailing, mayor, panipat

ब्लैकमेलिंग मामले में अब राणा चुप

Thu, 16 Jul 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 16 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेयर सुरेश वर्मा के ब्लैकमेलिंग के मामले में सतपाल राणा ने चुप्पी साध ली है। राणा अब 10 लाख रुपये मांगने के मामले की सीडी जग जाहिर करने के वक्त पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन


सतपाल राणा के पीछे हटने को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं मेयर सुरेश वर्मा और सतपाल राणा चर्चाओं को निराधार बता रहे हैं और राणा ने समय आने पर पूरे मामले को सामने रखने का दावा किया है।
विज्ञापन


शहर की सरकार यानी मेयर सुरेश वर्मा की ताजपोशी के कुछ दिनों बाद उन पर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ गया था। खुद मेयर सुरेश वर्मा ने नगर निगम के अनुबंधित आधारित एक कर्मी को फोन पर इन सब बातों को कहा। इसकी ऑडियो वायरल भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर सुरेश वर्मा ने सतपाल राणा पर मेयर चुनाव में ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। सुरेश वर्मा उक्त ऑडियो में सतपाल राणा के बेटे से ही बात करते सुनाई पड़ रहे थे। उसी वक्त उसके दो लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये लेने की बात कही थी।

सतपाल राणा ने ब्लैकमेलिंग की राशि को लेकर अलग-अलग बयान पर हंगामा खड़ा कर दिया और आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने एसपी को भी इसकी शिकायत दी।

सतपाल राणा ने एसपी को शिकायत देकर मेयर सुरेश वर्मा उनके निजी सचिव समेत तीन पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। सतपाल राणा ने उक्त मामले की विजिलेंस और दूसरी एजेंसियों से जांच कराने की भी बात कही थी।

सतपाल राणा ने मेयर चुनाव के मामले में पार्षदों को मोटा पैसा देकर अपने पक्ष में करने की बात कही थी और इस मामले का खुलासा 15 जुलाई को करने का दावा किया था।


इससे पहले सतपाल राणा ने 12 मई रखी थी। सतपाल राणा बुधवार को पूरे मामले में पीछे हट गए। सतपाल राणा ने कहा कि वे अपनी बातों पर अडिंग हैं और समय आने पर पूरे शहर के सामने पूरी सच्चाई को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed