{"_id":"5d3b4e6e8ebc3e6cff02d8b0","slug":"black-water-coming-to-house-in-new-sukhdev-nagar-panipat-news-rtk507557759","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू सुखदेव नगर में पांच माह से घरों में आ रहा काला पानी, पीलिया से एक की मौत, पांच बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू सुखदेव नगर में पांच माह से घरों में आ रहा काला पानी, पीलिया से एक की मौत, पांच बीमार
विज्ञापन
पानीपत। न्यू सुखदेव नगर निवासी महिलाएं पे जल के नलकूप से निकले गंदा पानी को दिखाती हुई ।
- फोटो : panipat
बस स्टेशन से लगी शहर की पॉश कालोनी न्यू सुखदेव नगर में पांच माह से पब्लिक हेल्थ की सप्लाई में काला पानी आ रहा है। नतीजा एक महीने पहले गंदे पानी की वजह 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वह एक महीने से बीमार चल रहा था। परिवार का आरोप है कि गंदे पानी ने उनके बेटे की जान ले ली। उसे जॉइन्डिस हो गया था। इतना ही नहीं कॉलोनी में इस वक्त पांच लोग और बीमार हैं। इनमें से दो को जॉइन्डिस और तीन को पेट में इनफेक्शन है। पेट मेें दर्द रहने से उनका बुरा हाल है। हद तो यह कि गंदे पानी की वजह से दो सौ परिवारों की जान पर बन आई है और पांच महीने बाद भी न तो पब्लिक हेल्थ विभाग, न क्षेत्र का पार्षद और न ही नगर निगम ही जागा।
जरा एक घूंट पानी पीकर दिखाएं अधिकारी और जनप्रतिनिधि : गुस्साए कालोनी वासियों का कहना है कि हम पांच महीने से बर्दाश्त कर रहे हैं, इस पानी का एक घूंट भी पीकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि दिखाएं। कॉलोनी निवासी ममता, विजय रानी, उषा, राकेश, राज सबरवाल, दीनानाथ, सुदेश, मंजू, विनोद, कोपली, अशोक, अनीता, रेनू, रंजना, नमीता व नरेंद्र बजाज ने कहा कि जानवर भी यह पानी नहीं पीएंगे। ऐसा लगता है मानों कीचड़ आ रहा है। आरओ भी इस गंदे पानी का शुद्धीकरण पूरी तरह से नहीं कर पा रहा है। लोगों के बीमार होने के बाद से पानी उबाल भी रहे हैं। यहां तक की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने गंदा पानी बोतल में भरकर भी रख दिया, लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं हो रही। पांच माह से पार्षद पति अशोक नारंग को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन मिल रहा है कि काम हो रहा है। नगर निगम जेई से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से शिकायत की उन्होंने ने भी आश्वासन ही दिया।
गंदा पानी पीने से हो चुकी है मेरे बेटे जतिन की मौत: शीला
कॉलोनी निवासी शीला का आरोप है कि उनके बेटी जतिन को गंदा पानी पीने से जाइन्डिस हो गया और एक महीने पहले उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र महज 3 साल थी। डॉक्टरों का कहना था कि गंदे पानी की वजह से जाइन्डिस हुआ है। पांच माह से गंदा पानी आ रहा है। अब उन्हें भी पेट में इनफेक्शन की वजह से दर्द रहता है।
विज्ञापन
पता नहीं कब मिलेगा साफ पानी, तबीयत भी बिगड़ी: वीना
कॉलोनी निवासी वीना का कहना है कि उनकी कॉलोनी में गंदा पानी आने के कारण से हर कॉलोनी निवासी इस इंतजार में रहता है कि उनकी कॉलोनी में कब साफ और स्वच्छ पानी आएगा। हर निवासी सुबह तीन बजे उठकर पानी भरता है, लेकिन फिर भी गंदा पानी ही मिलता है। अगर कोई अधिकारी इस समस्या से पीड़ित होता तो एक दिन में ही समस्या का हल हो जाती।
गंदा पानी पीने की वजह से पेट में इंफेक्शन हो गया है: लक्ष्मण
कॉलोनी निवासी लक्ष्मण का कहना है कि गंदा पानी पीने से उसके पेट में इनफेशन हो गया है। उन्होंने विभाग के जेई अंकित को भी इस समस्या से रूबरू करवाया है। वहीं एक्सईएन राजेश कौशिक को भी लिखित में शिकायत दी, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी की तरफ से एक्शन नहीं लिया गया है। किसी भी अधिकारी ने कॉलोनी में आकर तक नहीं देखा।
पानी से आती है बदबू, आरओ से भी नहीं होता साफ: अनीता
कॉलोनी निवासी अनिता व एमडी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल का कहना है कि घर में गंदा पानी आने के बाद वह उस पानी को पहले आरओ से प्योरीफाई करती हैं, फिर उबालती हैं, लेकिन तब भी पानी पीने लायक नहीं होता। वार्ड-9 के पार्षद पति अशोक नारंग से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से आई है दिक्कत: राजेश कौशिक, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो चल रहे थे, जिसके कारण गंदे पानी की समस्या आ रही थी। अभी उनको शिकायत मिली है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही कर्मचारियों को भेज कर समस्या हल करवाने को कहा है। कॉलोनी निवासियों में से ही किसी परिवार की पाइप लाइन में लीकेज थी, जिसे ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग की है लापरवाही, एक्सईएन फोन तक नहीं उठाते: मीनाक्षी नारंग, पार्षद
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूरी कॉलोनी में पुरानी पाइप लाइन बिछाई गयी है, जिसे बदलने के लिए कई बार उनसे कहा जा चुका है। उनके पास वीरवार शाम को शिकायत आई थी, जिसके बाद उन्होंने जेई से मिलकर तीन कर्मचारियों के साथ समस्या को हल करवाया है। शुक्रवार शाम तक पानी ठीक आ जाएगा।