{"_id":"68d315d9c03e55b028092ec5","slug":"bjps-shyam-kamal-is-ready-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144319-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा का श्याम कमल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा का श्याम कमल बनकर तैयार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भाजपा का नया कार्यालय श्याम कमल बनकर तैयार है। सेक्टर-13-17 में करीब 1600 वर्ग गज में तीन मंजिला कार्यालय में दो कांफ्रेंस हाॅल बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं के बैठने, ठहरने तक का इंतजाम किया गया है।
कार्यालय में एक समय में 500 कार्यकर्ताओं की बैठक की जा सकेगी। यह कार्यालय वातानुकूलित और साउंड प्रूफ आधुनिक तकनीक पर आधारित बनाया है। जिला के पदाधिकारियों के अलग-अलग कार्यालय हैं। इससे पहले गीता काॅलोनी में कार्यालय था। यह छोटा पड़ रहा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल 25 सितंबर को कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने मंगलवार को कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया और जिला प्रभारी अशोक गुर्जर भी शामिल रहेंगे। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज और समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना विशेष अतिथि रहेंगे।