{"_id":"61fae0aeedc1206bba62db28","slug":"bjp-workers-told-the-budget-the-foundation-of-self-reliant-india-panipat-news-knl977958158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की नींव
विज्ञापन
पानीपत। ऑनलाइन टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनती हुई भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चन ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एसडी कॉलेज में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बजट पर भाषण सुना। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार के बजट की सराहना की। कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव का काम करेगा। उधर, बजट के संदर्भ में भाजपा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने सेक्टर 11 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेक इंडिया के तहत भारत निर्माण का हब बनेगा। इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
एसडी कॉलेज में भाजपाइयों ने बजट में प्रधानमंत्री का भाषण सुनकर इसकी तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट देश के दीर्घकालीन हितों को रखकर प्रगति के दृष्टिकोण को रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हर घर में नल से जल पहुंचने में 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों का जीवन आसान किया जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सीमावर्ती गांव में सभी मूलभूत सविधाए उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पलायन रुक सके। गंगा के किनारे 2500 किलोमीटर लंबा व दोनों तरफ 5,5 किलोमीटर चौड़ा प्राकृतिक खेती का कोरिडोर बनाया जाएगा। आवास योजना पर 80 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, पार्षद लोकेश नांगरू, पंकज भाटिया, विधु रावल,डॉ. राजवीर आर्य, बेला भाटिया व सुप्रिय रत्तन मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अपने सेक्टर 11 स्थित कार्यालय में बजट के संदर्भ में पत्रकारों से भाजपा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि मेक इंडिया के तहत भारत निर्माण का हब बनेगा। इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश मुद्रा कोष भंडार 275 बिलियन डॉलर से 630 बिलियन डॉलर हो गया है। अर्थव्यवस्था 10 हजार लाख करोड़ से 30 हजार लाख करोड़ की हो गई है। देश का निर्यात 85 हजार लाख करोड़ तक पहुंच गया है। विदेशी निवेश भी 36 बिलियन डॉलर से 80 बिलियन डॉलर पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि नौ करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाया है। नदियां को लिंक कर सिंचाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले सीमावर्ती गांव का चहुंमुखी विकास किया जाएगा ताकि पलायन ना हों। ग्रामीणों आंचल की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रधनमंत्री सड़क ग्राम योजनाओं के बजट में 36 प्रतिशत इजाफा किया गया है। डिजिटल करेंसी भी प्रचनल में भारीतय रिजर्व बैंक लाने वाला है। डिजिटल यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी। खेलों का बजट भी तीन गुना बढ़ाया गया है। इन कदमों से भारत आत्मनिर्भर बनेगा।