{"_id":"6a1b332c41f8adbade014684","slug":"bjp-workers-paid-tribute-to-former-mla-fateh-chand-vij-by-doing-service-work-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158135-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर पूर्व विधायक फतेह चंद विज को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर पूर्व विधायक फतेह चंद विज को दी श्रद्धांजलि
Sun, 31 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
राशन बांटते राहुल विज व अन्य। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। संयुक्त पंजाब के समय जनसंघ के पहले विधायक एवं पानीपत से पांच बार विधायक रहे फतेहचंद विज की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेवा कार्य किए। कार्यकर्ताओं ने कहीं जल सेवा की तो कहीं जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज ने अपने दादा को जनसेवक के रूप में याद करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों पर पानी के छबील की सेवा दी। तहसील कैंप में स्थित फतेहपुरी चौक, 8 मरला चौक, गोशाला (गोहाना रोड), सेक्टर 12 व सनौली रोड पर भीम गोडा मंदिर के नजदीक जल सेवा की। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गर्मी के मौसम में मीठा जल पिलाकर सेवा की|
राहुल विज ने कहा कि उनके दादा जीवनपर्यंत पानीपत के लोगों की जनसेवा के लिए कार्यरत रहे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी जनसेवा की शिक्षा दी। यह उनके प्रेरणा का स्रोत है।इस मौके पर हरीश कटारिया, योगेश शर्मा, सचिन सिंगला, चेतन तनेजा, वीरेंद्र तनेजा, सोनिया गाबा, अमित पंडित, पार्षद अशोक कटारिया, कमल अरोड़ा, अजय शर्मा, रॉकी गहलोत, नवल जिंदल, अमित नारंग, प्रीतम गुर्जर, जयदीप अरोड़ा, सांची संचित तनेजा, तरुण गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सोनी, राजेश भारद्वाज, प्राण रत्नाकर, हुकम चंद मेहता व दिनेश कुमार मौजूद रहे।