फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will blow the bugle of assembly from the land of Panipat

Panipat News: भाजपा पानीपत की धरती बजाएगी विधानसभा का बिगुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
BJP will blow the bugle of assembly from the land of Panipat
पानीपत। लोकसभा चुनाव में पांच सीट लेकर केंद्र में तीन मंत्री बनाने वाली भाजपा इसी साल के अंत में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर पानीपत की धरती से बिगुल बजाएगी। सेक्टर-13-17 में केंद्रीय उर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के साथ तीन केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सांसद, मंत्री और विधायक रैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

23 जून को नागरिक अभिनंदन समारोह में तीन लोकसभा करनाल, कुरुक्षेत्र व सोनीपत को केंद्र मानकर प्रदेशभर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया है। कांग्रेस रविवार को करनाल और कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम कर विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर चुकी है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा दिया था तो कांग्रेस ने 70 सीटों का दावा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत के सेक्टर-13-17 से देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का शंखनाद किया था। उन्होंने मंच से समाज के हर वर्ग को आगे आने का आह्वान किया था। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश समेत देश में बेटियों के लिंगानुपात में बड़ा सुधार देखने को मिला था।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में 50-50 रहने के बाद मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरना चाहती है। इसको लेकर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। पानीपत में 23 जून को नागरिक अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इसमें केंद्रीय उर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व राव इंद्रजीत सिंह के साथ कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल और भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह का अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल और विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद संजय भाटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ नागरिक अभिनंदन समारोह स्थल का दौरा किया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्रियों और नव निर्वाचित सांसदों का अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में 40 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। अभिनंदन समारोह गर्मी को देखते हुए सुबह साढ़े 10 बजे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed