फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP-JJP workers clashed, police had to separate

भाजपा-जजपा कार्यकर्ताओं भिड़े, पुलिस को करना पड़ा अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP workers clashed, police had to separate
पानीपत। प्रदेश में ढाई साल से गठबंधन सरकार चला रही भाजपा-जजपा के कार्यकर्ता समालखा नगर पालिका चुनाव में मतदान के दौरान कई जगहों पर भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। जजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी अशोक गुप्ता को खुलकर समर्थन दिया, जिस पर भाजपा के नेता खफा दिखे। यही रविवार को मतदान के दौरान झगड़े की वजह बनी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग-थलग कर मतदान केंद्र से बाहर निकाला। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी को दी है। सुबह साढ़े नौ बजे सीता मातापुरी रोड स्थित बूथ पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने जजपा के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने मतदान केंद्र के अधिकारियों और पुलिस से इसकी शिकायत कर आरोप लगाया कि जजपा कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी अशोक गुप्ता के समर्थन में मतदान केंद्रों पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस पर जजपा कार्यकर्ता भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने विवाद शांत कराया। इसके बाद बूथ संख्या-14 पर जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अशोक गुप्ता ने भाजपा पर बाहर से लोगों को बुलाकर मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर कुच्छल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहीं से भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

लोगों को बरगला रहे थे अशोक गुप्ता के समर्थक : कुच्छल
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने कहा कि हम जब बूथ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से अशोक गुप्ता के समर्थक लोगों को बरगला रहे थे। यह गलत है। इसका विरोध किया गया। कई जगहों पर ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम जीत रहे हैं, दूसरे इससे घबरा रहे हैं : गुप्ता
जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अशोक गुप्ता ने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी गलत आरोप लगा रहे हैं। वह दिनभर नियम तोड़ते रहे और चिह्न लगाकर मतदान केंद्रों में जाते रहे। बाहर से भी लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed