फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP government's public welfare schemes have changed people's lives: Mahipal Dhanda

भाजपा सरकार ने जनहित योजनाओं ने बदली लोगों की जिंदगी : महिपाल ढांडा

Sun, 07 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP government's public welfare schemes have changed people's lives: Mahipal Dhanda
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

वे शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल भाजपा जिला कार्यालय में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय था जब रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त करना आम नागरिकों के लिए कठिन था और लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ता था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने गैस कनेक्शन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब माताओं-बहनों तक गैस कनेक्शन पहुंचाकर उनके जीवन को सरल और सुरक्षित बनाया है।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी व्यापक सुधार हुए हैं और देशभर में नए एम्स स्थापित कर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर इलाज मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनसे कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed