{"_id":"03775b23c594226a5eaef9cc88675517","slug":"biometric-attendence-for-employes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी लेट-लतीफी, बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी लेट-लतीफी, बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सफाईकर्मियों की हाजिरी को लेकर एक्शन में आ गया है। सभी सफाईकर्मियों की हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी। इसे लेकर शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा।
इस सिस्टम के पूरी तरह चालू होने से वार्ड पार्षदों को अपने वार्ड में सफाईकर्मी के नहीं पहुंचने की शिकायत नहीं रहेगी। वार्डों में भी नियमित रूप से सफाई होगी।
शहर में सफाईकर्मियों के समय पर नहीं आने की शिकायत आम हो गई हैं। निगम अधिकारी भी कई बार निरीक्षण में सफाईकर्मियों की मनमर्जी को कई बार पकड़ चुके हैं।
सफाईकर्मी गैरहाजिरी लगाने और चेतावनी देने के बाद भी समय पर नहीं आ रहे थे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही थी।
निगम अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन से लगाने और शहर को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला लिया है। सभी सफाई कर्मचारियों को सुबह एवं शाम के बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी लगानी होगी। अगर सफाईकर्मी मशीन पर हाजिरी नहीं लगाता है तो उसे गैर हाजिर माना जाएगा और उसकी सैलेरी काट ली जाएगी।
विज्ञापन
जेसी ने कई बार पकड़ी मनमर्जी
नगर निगम संयुक्त आयुक्त ने पार्षदों व शहर वासियों की शिकायत के चलते कई बार सफाईकर्मियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक कर मनमर्जी करते पकड़ा गया है।
सफाईकर्मियों की गैर हाजिरी भी लगाई गई। बावजूद इसके सफाईकर्मी पर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में बायोमैट्रिक मशीन पर सफाईकर्मियों की हाजिरी लगवाई जाएगी। ताकि हालात में सुधार किया जा सके।
शहर को तीन हिस्सों में बांटने की प्लानिंग
निगम ने शहर में सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई को लेकर शहर को तीन हिस्सों में बांटने की प्लानिंग तैयार की है। इसमें एक भाग में आठ वार्ड शामिल किए जाएंगे। जहां सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। जिससे की नियमित रूप से सफाई करवाई जा सके। वहीं नगर निगम पार्षदों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है।
नगर निगम के पास 708 सफाई कर्मी
नगर निगम के पास करीब 708 सफाई कर्मी हैं। इसमें 34 सुपरवाइजर हैं। तीन-तीन सफाई कर्मियों को 39 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाया हुआ है। वहीं लगभग 30 से ज्यादा अफसरों की कोठियों पर रहते हैं।
मशीन लगाई जाएगी
शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शहर को तीन हिस्सों में बांटने की प्लानिंग है। वहीं पार्षदों की वार्ड में सफाईकर्मी न जाने की शिकायत को ध्यान में रखते हुए बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। जिस पर सफाई कर्मियों की हाजिरी लगेगी।
अश्वनी मैंगी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, पानीपत।