फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider uncle-nephew hit by tractor, uncle dies

बाइक सवार चाचा-भतीजा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चाचा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew hit by tractor, uncle dies
गांव बिंझौल के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। भतीजे ने लोगों की मदद से शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ श़ुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी सोनू पुत्र धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो फिलहाल गांव महराणा में किराए के मकान में रहता है। उसका चाचा अर्जुन पुत्र राधेश्याम भी उसी के साथ रहता था और उसके साथ ही फैक्टरी में नौकरी करता था। वीरवार दोपहर को वो लंच करने के लिए कमरे पर आए थे।
विज्ञापन

दो बजे वो खाना खाकर बाइक पर वापस फैक्टरी जा रहे थे। वह बाइक चला रहा था। गांव बिंझौल के पास एक ट्रैक्टर उनसे आगे चल रहा था। उसने ट्रैक्टर चालक को साइड देने के लिए कई बार होर्न बजाए लेकिन ट्रैक्टर चालक ने अनसुना कर दिया। जब वो बाइक को ट्रैक्टर के पास से निकालने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वो दोनों सड़क पर ही गिर गए। ट्रैक्टर ने चाचा अर्जुन को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे पर चोटें आई। ट्रैक्टर चालक वहां ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed