{"_id":"6a2083d1691b413a2c0cd27b","slug":"bike-rider-injured-in-accident-dies-during-treatment-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158328-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
Thu, 04 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नेशनल हाईवे 709 एडी पर सनौली-जलालपुर चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आलमजदीन की दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कैराना जिला शामली यूपी के आलमदीन मंगलवार को सनौली फ्लाईओवर के पास सनौली की तरफ बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी थी। वे इससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने मृतक आलमजदीन के परिजन सहजाद की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।