फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bike, mobile, thief, crime, police

चोरी की बाइक व मोबाइल बेचने की फिराक में धूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल भी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
bike, mobile, thief, crime, police
चोरी की बाइक व मोबाइल फोन को बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को सीआइए-टू पुलिस ने रेलवे माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से मोबाइल, पिस्तौल व बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीआइए-टू के हेड कांस्टेबल जयकरण ने बताया कि वह एएसआई जवाहर लाल, सिपाही सन्नी, अनिल, राजेश के साथ गश्त के दौरान रेलवे रोड पर मौजूद था कि सूचना मिली कि तीन नौजवान युवक चोरी की मोटरसाइकिल व कुछ मोबाइल फोन बेचने की फिराक में रेलवे माल गोदाम के पास खड़े हैं। यदि तुरंत रेड की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। उन्होंने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी तो तीन युवक सिटी-100 बाइक पर बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अर्जुन उर्फ मन्नी निवासी बाल वाटिका स्कूल के पास विजय नगर, शुभम उर्फ सुबा उर्फ समोसा निवासी नजदीक बाला जी मंदिर विजय नगर और विशाल निवासी खजूर नगर नजदीक बांके बिहारी मंदिर के तौर पर दी। जब पुलिस ने बाइक चला रहे युवक विशाल से बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाया और बहानेबाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होंने बाइक 2 सप्ताह पहले चोरी की थी। उसके पीछे बैठे युवक अर्जुन की तलाशी लेने पर उसके थैले से एक अवैध देशी पिस्तौल 12 बोर तथा 5 मोबाइल फोन मिले हैं। पिस्तौल को खोलकर चेक किया गया तो वह अनलोडेड मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed