फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bidding of industrial plots postponed, will now be held in January

औद्योगिक भूखंडों की बोली स्थगित, अब जनवरी में होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bidding of industrial plots postponed, will now be held in January
पानीपत। रिफाइनरी के पास आठ श्रेणियों के 400 भूखंडों की बोली वीरवार को चंडीगढ़ मुख्यालय के आदेश पर स्थगित कर दी गई। औद्योगिक इकाइयों को शहर से बाहर स्थापित करने के लिए एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन) की यह बोली अब जनवरी में होगी। अगले सप्ताह बोली की तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात ये है कि वीरवार को होने वाली बोली के तहत तीन दिसंबर तक एचएसआईआईडीसी के पास सैकड़ों ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। अब विभाग दोबारा भी आवेदन लेने पर विचार कर रहा है। एचएसआईआईडीसी रिफाइनरी के पास 460 वर्ग मीटर से 39,600 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की बोली लगवाएगा। भूखंडों की प्रारंभिक कीमत 8800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। विभाग इन भूखंडों एक हजार करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है।
विज्ञापन

दो फेज में औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने का प्रयास
उच्च न्यायालय का आदेश है कि रिहायशी क्षेत्र से औद्योगिक इकाइयों को हटाया जाए। पहले फेज में रेड एवं ऑरेंज श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को बाहर निकाला जाना है। दूसरे फेज में ग्रीन श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को बाहर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए एचएसआईआईडीसी एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रयास भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में एक्वायर की थी 912 एकड़ भूमि
शहर के अंदर पांच हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां चल रहीं हैं। सरकार ने 2012 में किसानों से औद्योगिक सेक्टर के लिए 912 एकड़ भूमि अधिगृहीत की थी। इसमें से 50 प्रतिशत क्षेत्र को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए छोड़ा था। 200 एकड़ में भूखंडों पहले ही बेचा जा चुका हैं। 400 भूखंड अभी भी खाली पड़े हैं। यहां नौ वर्ष के बाद बोली कराई जा रही है।
बोली स्थगित हो गई है, जनवरी में बोली संभव
रिफाइनरी के पास 400 भूखंडों की बोली फिलहाल स्थगित हो गई है। इसके लिए अगली तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी। - ऋषि चौहान, ऐजीएम एचएसआईआईडीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed