फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bidding for 32 plots will be done on February 25

25 फरवरी को 32 प्लॉटों की लगाई जाएगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bidding for 32 plots will be done on February 25
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 25 फरवरी को 32 रिहायशी प्लॉटों की बोली लगाने जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 16 प्लॉट सेक्टर 24 के हैं। इसके साथ सेक्टर 13 में नौ, सेक्टर 40 में छह और सेक्टर 12 का एक प्लॉट भी है। इन प्लॉटों की बिक्री से एचएसवीपी ने 20 करोड़ 66 लाख रुपये कमाई का लक्ष्य रखा है। इस साल अब तक विभाग 70 करोड़ रुपये के 110 प्लॉटों की बिक्री कर चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण उन सेक्टरों को आबाद करने का प्रयास कर रहा है जहां लोग रहने के इच्छुक नहीं है। इन सेक्टरों में आबादी बहुत कम और अधिकतर प्लॉट खाली पड़े हैं। यहां दूसरे सेक्टर के मुताबिक प्लॉट के रेट भी 40 प्रतिशत तक कम हैं। एचएसवीपी अब 25 फरवरी को चार सेक्टर में 32 रिहायशी प्लॉट की बोली करने जा रहा है। सबसे अधिक सेक्टर 24 के 16 प्लॉट की बोली होगी। साथ ही सेक्टर 40 के सभी छह प्लॉट बेचे जाएंगे। ये दोनों ही सेक्टर काफी समय ये आबाद नहीं हो पाए हैं। यहां पर लगातार अवैध कब्जों की भी शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 40 टोल प्लाजा के पास है और सेक्टर 24 गांव उग्राखेड़ी के पास है। दोनों ही सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन सेक्टर के आबाद होने के बाद यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ेगी। एचएसवीपी मामलों के एक्सपर्ट अमित कुमार का मत है कि विभाग इस बार 32 प्लॉट को बेचकर 30 करोड़ से अधिक रुपये कमाएगा, क्योंकि सेक्टर 40 में फिलहाल भूमि के रेट कम है। यहां लोग प्रॉपर्टी खरीदकर छोड़ना चाहते हैं। भविष्य में इस सेक्टर में जमीन का दाम बहुत अधिक बढ़ेगा । ये सेक्टर भी जीटी रोड से सटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण विभाग नहीं कर पाएगा लक्ष्य पूरा
2019 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने सभी संपदा अधिकारियों को अधिक से अधिक सरकारी भूमि बेचकर अधिक से अधिक राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य दिया था। पानीपत को एक हजार करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करना था। एचएसवीपी ने इन तीन साल में लगभग 550 करोड़ की भूमि बेची है। 2020 व 2021 में कोरोना के कारण पांच माह बोली नहीं हो पाई। इसलिए विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने से चूक रहा है। विभाग को मार्च माह के पहले सप्ताह तक ये लक्ष्य पूरा करना था।

सेक्टर प्लॉट
12 01
13 09
24 16
40 06
लक्ष्य है सरकारी भूमि कब्जामुक्त हो
25 फरवरी को इन रिहायशी प्लॉट की ऑनलाइन बोली कराई जाएगी। छह सेक्टर में 32 प्लॉट बेचे जाएंगे। उनका लक्ष्य सरकारी भूमि से कब्जा हटाकर उसकी बोली लगाना है। खाली पड़े प्लॉटों की बोली जल्द की जाएगी। -अनुपमा मलिक, ईओ , एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed