{"_id":"685d27c7532cef83d30d84de","slug":"beauty-khatun-was-murdered-by-her-live-in-partner-when-she-asked-him-to-get-out-in-panipat-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी खातून हत्याकांड: गेट-आउट... ये शब्द बोलने पर लिव इन पार्टनर ने मार डाला; दूसरे युवक से भी करती थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी खातून हत्याकांड: गेट-आउट... ये शब्द बोलने पर लिव इन पार्टनर ने मार डाला; दूसरे युवक से भी करती थी बात
Thu, 26 Jun 2025 04:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:40 PM IST
सार
पानीपत में गेट-आउट बोलने पर लिव इन पार्टनर ने ब्यूटी खातून की हत्या की थी। ब्यूटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को कुलदीप नगर से गिरफ्तार किया गया है। युवती के अन्य युवक से बात करने पर दोनों के बीच 16 जून की रात को विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Beauty Khatun murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर में हुई ब्यूटी खातून (24) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। दूसरे युवक से बात करने पर लिव इन पार्टनर के साथ उसका झगड़ा हुआ था।
झगड़े में ब्यूटी खातून ने पार्टनर सुरेश को गेट आउट बोलकर कमरे से निकाल दिया। जिससे गुस्साए सुरेश ने सील बट्टा सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह यूपी भाग गया था।
सीआईए-1 की टीम ने बुधवार को उसे कुलदीप नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। बुधवार को जिला सचिवालय में स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 17 जून को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर में किराये पर रह रही युवती का शव कमरे में मिला था। पुलिस ने शव को की शिनाख्त कराई तो उसकी शिनाख्त पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रहने वाली ब्यूटी खातून के रूप में हुई थी।

Trending Videos
पुराना औद्योगिक थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 21 जून को मृतका के पिता इस्माईल शेख की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई थी।

पुलिस ने आरोपी सुरेश को पकड़ा
इस मामले में परिजनों ने ब्यूटी के पास रहने वाले सुरेश पर शक जाहिर किया था। सुरेश मूल रूप से यूपी के ओरैया जिले का रहने वाला था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वह छह माह से ब्यूटी के एक ही कमरे में रह रहा था।

दूसरे युवक से बात करने लगी थी ब्यूटी
दोनों लिव इन में रह रहे थे। लेकिन, इसी बीच ब्यूटी किसी अन्य युवक से बात करने लगी। वह उसे ऐसा करने से मना करता था। 16 जून की रात को भी वह फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी। उसने मना किया तो वह झगड़ा करने लगी। इसी बीच ब्यूटी ने उसे गेट आउट कहकर कमरे से बाहर जाने को कहा।

जिससे गुस्सा होकर उसने सील बट्टा सिर में मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद वह वहां से यूपी भाग गया। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को कुलदीप नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।