फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Barsat road submerged, raging shopkeepers

जलमग्न हुई बरसत रोड, भड़के दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Barsat road submerged, raging shopkeepers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बरसत रोड में निकासी बंद होने की वजह सड़क पर पानी भरा है। रोजाना कई लोग इनमें गिरकर चोटिल तक हो रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने कई बार निगम को इसकी शिकायत दी लेकिन इसके बाद भी निगम के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने पानी के बीच खड़े होकर मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दुकानदारों ने कहा कि अभी उन्होंने अपनी दुकानों को बंद करके गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया है। अगर जरूरत पड़ी तो मेयर के घर पर भी डेरा डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सड़क रोकने या जाम लगाने जैसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे जिला प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मेयर के घर पर डेरा डालेंगे। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि बरसत रोड पर कुछ ही समय पहले सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। सड़क पर जमा बरसात का पानी साफ तौर पर दर्शा रहा है कि इसमें पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। जब तक सड़क पर पानी की निकासी का समाधान नहीं हो पाएगा, तब तक दुकानदारों सहित वाहन चालकों एवं ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करते रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed