फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bangladeshi family arrested in Panipat

हरियाणा में पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार: कंबल की फैक्टरी में करता था काम, पानीपत पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 23 Sep 2025 07:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

पानीपत में पुलिस ने पांच-छह साल से अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा है। परिवार बांग्लादेश के ठाकुर गांव जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
Bangladeshi family arrested in Panipat
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बतरा कॉलोनी में छह साल से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के रहने वाले परिवार का मुखिया कंबल फैक्टरी में काम कर रहा था। परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। जिनमें दो बच्चों का जन्म पानीपत में ही हुआ। जिन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। जहां से उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब तक जिले में 43 बांग्लादेशियों को पकड़ चुकी है। जिनमें से 37 को वापस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस को मिला था इनपुट 

पुलिस टीम को इनपुट मिला था कि पुराना औद्याेगिक थाना क्षेत्र की बतरा कॉलोनी में कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। जिसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी टीमों ने जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि बतरा कॉलोनी में रहने वाला हनीफुर बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले का रहने वाला है। वह करीब छह साल पहले अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसकर पानीपत पहुंचा था। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। यहां पर अवैध रूप से किराये पर रहने लगे और कंबल की फैक्टरी में काम करना लगा। वर्तमान में परिवार में हनीफुर उसकी पत्नी चार बच्चे जिसमें बच्चों की उम्र नौ साल, सात साल, चार साल और डेढ़ साल है। पुलिस ने बीएसएफ कैंप ऑफिस से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की बतरा कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा है। परिवार में पति-पत्नी समेत छह सदस्य हैं। सभी को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीमें लगातार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की तलाश में जुटी हैं। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed