फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ban imposed on MLA's absence and meeting convened without consent and entry of media

विधायक की गैर मौजूदगी और बगैर रजामंदी के बुलाई बैठक और मीडिया की एंट्री पर लगाया बैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on MLA's absence and meeting convened without consent and entry of media
पानीपत। नगर निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दों और सदन की बैठकों में पार्षदों के हंगामों से बचने को लेकर अब शहर की सरकार ने अब मनमर्जी से चलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आयोजित होने वाली सदन की बैठक शहरी विधायक की गैर मौजूदगी और बगैर रजामंदी के ही बुलाई गई है। इसमें मीडिया की एंट्री को भी बैन कर दिया गया है। इसका कई पार्षदों और शहरी विधायक ने विरोध तक किया है। जो पार्षद कल तक मीडिया की एंट्री बैन करवाने पर सहमति दे रहे थे वे भी बैकफुट पर आ गए हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निगम एक्ट के अनुसार निगम सदन जनता के लिए भी खुला होता है। जब तक सदन की बैठक में मौजूद पार्षदों का बहुमत मीडिया की एंट्री का प्रस्ताव पास नहीं करता तब तक मीडिया की एंट्री पर बैन नहीं लगाया जा सकता। इस प्रस्ताव को पास करने के लिए सदन की बैठक में मौजूद पार्षदों में से दो तिहाई पार्षदों को बहुमत देना होगा। हालांकि अभी तक 26 में से केवल 16 पार्षदों की ओर से मीडिया की एंट्री बैन होने पर सहमति की बात बताई जा रही थी लेकिन लेकिन इनमें से कई पार्षदों ने इसे नकार दिया है। उनका कहना है कि जो निगम सदन फैसला लेगा वहीं मान्य होगा।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद बुलाई बैठक, मीडिया एंट्री बैन का विरोध
हम भी सदन की बैठक के सदस्य हैं। मंगलवार को हम चंडीगढ़ जाते हैं। इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाते। इसलिए मेयर और आयुक्त को इससे अवगत करवा दिया गया था, बावजूद इसके मंगलवार को ही सदन की बैठक बुलाई जा रही है। ये समझ से परे है। वहीं, मीडिया की एंट्री बैन करना सही नहीं है। मैं इसका विरोध करता हूं। प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन का निर्णय सर्वोपरि
अगर सदन मीडिया की एंट्री बैन करना चाहता है तो इसके लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पार्षदों का बहुमत होने के प्रस्ताव को पास करने के बाद ही मीडिया की एंट्री बैन होगी। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रस्ताव पास होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फैसला जो भी सदन का निर्णय ही सर्व मान्य होगा। -दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, पानीपत।

पार्षदों की सहमति से लिया फैसला
सदन की बैठक आवश्यक मुद्दों को लेकर बुलाई गई है। इसमें पार्षदों की सहमति से ही मीडिया की एंट्री को बैन किया गया है। आने वाली बैठकों में भी मीडिया की एंट्री बैन होगी या नहीं, अभी तक निर्धारित नहीं है। इस बार बैठक सचिवालय की जगह नगर निगम के सभागार में आयोजित की जाएगी। -अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed