फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bag cut and stolen gold jewelery worth lakhs and six thousand

Panipat News: बैग काट चोरी किए लाखों के सोने के जेवर व छह हजार

Tue, 14 Mar 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 14 Mar 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bag cut and stolen gold jewelery worth lakhs and six thousand

विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के जूनियर इंजीनियर का बड़ी ही चतुराई से बैग को काटकर लाखों के जेवर व छह हजार रुपये चोरी कर लिए गए। चोरों ने वारदात को अंजाम कहां दिया है अब तक यह भी साफ नहीं हुआ है। जेई उत्तर प्रदेश के छदिया जिले से पानीपत रिफाइनरी में लौट रहा था। रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचने पर जूनियर इंजिनियर को इसका पता चला। उन्होंने सदर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने अब मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

रिफाइनरी में कार्यरत जूनियन इंजीनियर नीतिन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छदिया जिले का रहने वाला है। वह परिवार के साथ रिफाइनरी टाउनशिप में रहता है। एक मार्च को छदिया गया था। वहां से 10 मार्च को वापस लौट रहा था। बलिया रेलवे स्टेशन से शाम पांच बजे पानीपत के लिए चला था। 11 मार्च को दोपहर दो बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह यहां से रोडवेज बस से पानीपत बस स्टैंड पहुंचा। इससे आगे रिफाइनरी टाउनशिप में बस से गया। उसने घर आकर देखा कि बैग की जेब पर कट लगा हुआ था। बैग से सोने का एक हार, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका, झुमके का जोड़ा, दो पर्स, छह हजार नकद व पेन कार्ड चोरी मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed