फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baby's death

बच्चे की मौत पर बवाल

Tue, 03 Dec 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 03 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
Baby's death
पानीपत के मॉडल टाउन के काबड़ी रोड पर ट्रक चालक ने एक तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसा सोमवार दोपहर बाद काबड़ी रोड का है। शहर के साथ लगते गांव गढ़ी  सिकंदरपुर निवासी सुनील अपने तीन साल के लड़के निशांत के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत आ रहा था। काबड़ी रोड स्थित रामा धर्म कांटे के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगते ही तीन साल का निशांत उसके नीचे आ गया और बजरी-रोडी से भरे ट्रक के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। चालक हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण और कॉलोनीवासी जमा हो गए और चालक की मनमर्जी पर लोग क्षुब्ध हो गए।
विज्ञापन


वहां एकजुट लोगों ने ट्रक को आग लगा दी। कुछ ही देर में ट्रक धू-धूकर जल उठा। लोगों ने हादसे और ट्रक में आग लगाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। यहां पर उसके पिता सुनील के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

कटिंग कराने आया था शहर
सुनील दोपहर बाद अपने तीन साल के बेटे निशांत के बालों की कटिंग कराने के लिए गांव से शहर ला रहा था। निशांत भी शहर में आते समय काफी खुश था और अपनी बड़ी बहन वंशिका और मां को जल्द आने की बात कह रहा था। सुनील ने भी निशांत को मोटरसाइकिल पर अपने आगे बैठा लिया। काबड़ी रोड पर एक झटके में पूरे परिवार की खुशी छीन ली।

सड़क हादसे लील रहे जान
शहर समेत जिलेभर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन कहीं न कहीं पर हादसा हो रहा है। 14 नवंबर को ही असंध रोड पर एक निजी वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में दो दिन के उपचार के बाद दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को ही आरोपी गाड़ी चालक अमित खर्ब को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बीती रात को गोहाना रोड पर सड़क हादसे में मनोज और अनुज घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था।


वर्जन
काबड़ी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। कुछ लोगों ने ट्रक को फूंक दिया। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
योगेश कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed