फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Babel Road: Difficult to walk, be careful

बबैल रोड : मुश्किल है डगर, चलना जरा संभल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Babel Road: Difficult to walk, be careful
पानीपत। छोटी राम चौक के पास काम के चलते लगता है रोज जाम । - फोटो : Panipat
पानीपत। सनौली रोड से गांव बबैल की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते बबैल रोड की हालत करीब साल भर से खस्ता हैं। इस रास्ते पर निगम की तरफ से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, जो आज तक भी पूरा नहीं हो सका है। अब इस रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढ़े खोदे जा चुके हैं। इनमें गंदा पानी भरा रहता है। इनमें कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये रास्ता नगर निगम की करीब 14 कॉलोनियों और चार गांव के लोगों के लिए लिंक रोड का काम करता है। ऐसे में शहर के लोगों के साथ गांवों के लोग भी काफी परेशान हैं। वहीं, निगम अधिकारियों से जनप्रतिनिधि तक भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे, इससे क्षेत्रीय लोगों में भी काफी रोष है। उनका कहना है कि अगर इस रास्ते का जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सनौली रोड पर बबैल नाके से इस रोड की शुरुआत होती है, जो गांव बबैल तक जाता है। बबैल के आगे जाने वाले कई गांव के लोगों के लिए भी यही रास्ता लिंक रोड का काम करता है। इसके अलावा इस रास्ते पर मुख्य तौर पर गांव कुटानी, राजा खेड़ी, मोहाली व बबैल के लोग ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इस रास्ते पर चावला कॉलोनी, काबुली बाग मस्जिद, बजाज नगर, मनमोहन नगर, राम नगर, भारत नगर, छोटूराम चौक समेत वार्ड नंबर 6 से 7 तक की कई कॉलोनियां लगती हैं। इनके लोग रोजाना आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
एक साल से बुरा हाल
साल भर से रास्ते का हाल बेहाल है। यहां खोदे गए गड्ढ़ों को आज तक नहीं भरा गया। अच्छी खासी सड़क को सीवर के नाम पर उखाड़ा गया जिसे दोबारा नहीं बनाया गया है। लोग इन गड्ढ़ों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। -फारुख
काम धंधा हुआ चौपट
कॉलोनी के घरों व दुकानों के सामने बड़े-बड़े गड्ढ़े हैं। पूरा रोड खस्ताहाल है। दुकान पर न ग्राहक आते हैं और न राहगीर। इनकी वजह से काम-धंधा बिल्कुल चौपट हो चुका है। ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए नासूर बना हुआ है। -सरफराज
20 प्रतिशत भी नहीं रहा काम
इन कॉलोनियों में ज्यादातर लोग काम धंधे या नौकरी वाले रहते हैं। छोटूराम चौक से लेकर राम नगर तक ज्यादातर दुकानदार हैं। रोड टूटने से सबका काम प्रभावित हुआ है। अब काम 20 प्रतिशत भी नहीं रह गया है। -संजय
आने-जाने तक का रास्ता नहीं
यहां सीवर लाइन बिछाई जा रही है। पूरा दिन धूल उड़ती रहती है। लोगों को जीना दूभर हो चुका है। जहां गंदा पानी भरा है वहां मच्छरों से बीमारियों का डर बना हुआ है। लोगों के पास आने जाने तक का रास्ता नहीं बचा है। -मुन्ना

करवा रहे हैं समाधान- निगम
इस रास्ते पर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है। रोजाना की रिपोर्ट ली जा रही है। जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। बैबल रोड पर 30 से 40 फुट तक सीवरज के लिए खोदा गया गहरा गढ्डा।

पानीपत। बैबल रोड पर 30 से 40 फुट तक सीवरज के लिए खोदा गया गहरा गढ्डा।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed