फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to break the vault of UCO Bank

यूको बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break the vault of UCO Bank
पानीपत। गांव शोरा स्थित यूवो बैंक चारों द्वारा तिजोरी तोड़नी की गई कोशिश । - फोटो : Panipat
थर्मल (पानीपत)। गांव शेरा में बृहस्पतिवार की रात दो चोरों ने यूको बैंक में सेंध मार दी। तिजोरी तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि वे मकसद में नाकाम साबित हुए और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पहु्ंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

वारदात करीब करीब 12 बजे की है। चोरों ने बैक के दरवाजे पर लगी कुंडी को ताले समेत सरिया से उखाड़ दिया। फिर वे अंदर घुसे और बैंक की दीवार में चिनवाई गई बड़ी तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की। वे बैंक के अंदर करीब दो घंटे तक रहे पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। बैंक सारा सामान सुरक्षित है। पुलिस के अनुसार, पास की दूसरी तिजोरी को उन्होंने छुआ तक नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बैंक के अंदर दीवार में दो तिजोरियों को चिनाई की गई है। एक तिजोरी छोटी और दूसरी बड़ी है। चोरों ने बड़ी तिजोरी को निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन असफल साबित हुए। उनके वारों से कुछ प्लास्टर उखड़कर नीचे गिर गया, लेकिन वे उसे बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम की टीम, सीआईए-टू टीम एवं मतलौडा थाना पुलिस मौके की जांच की और सुबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें दो चोर दिखाई दिए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी थी, लेकिन फुटेज में आ गए। बैंक प्रबंधक प्रदीप की शिकायत पर मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इन बैंकों में किए जा चुके हैं चोरी के प्रयास
04 नंवबर 2021 : जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की दीवार में छेद कर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास किया था।
10 नवंबर 2021 : जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को ही फिर निशाना बनाया गया। इस बार एटीएम तोड़ने का प्रयास असफल रहा।
05 दिसंबर 2021 : इंडसइंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से चोरों ने काटा लेकिन रुपये निकालने का प्रयास फिर असफल ही रहा।
26 जनवरी 2022 : जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। डीवीआर ले गए थे चोर।
02 मार्च 2022 : गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एटीएम मशीन में चोरों ने किया चोरी का प्रयास। दर्ज कराई गई रिपोर्ट।

पानीपत। गांव शोरा स्थित यूवो बैंक में चारों द्वारा दरवाजा तोड़कर किया गया चोरी का प्रयास।

पानीपत। गांव शोरा स्थित यूवो बैंक में चारों द्वारा दरवाजा तोड़कर किया गया चोरी का प्रयास।- फोटो : Panipat

पानीपत। गांव शोरा स्थित यूवो बैंक चारों द्वारा चोरी के प्रयास के बाद जांच करने पहुंचे पुलिसकर्म?

पानीपत। गांव शोरा स्थित यूवो बैंक चारों द्वारा चोरी के प्रयास के बाद जांच करने पहुंचे पुलिसकर्म?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed