फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attackers in an Eeco vehicle rammed the car and fired shots into the air.

Panipat News: ईको सवार हमलावरों ने कार को मारी टक्कर हवाई फायर किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Attackers in an Eeco vehicle rammed the car and fired shots into the air.
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के में रिफाइनरी के गेट नंबर चार पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ईको कार सवार हमलावरों ने आई-10 सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और पिस्तौल से हवाई फायर किए। हमले में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाल जाटान निवासी विष्णु ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बहे अपने दोस्त जतिन की आई-10 कार में सवार होकर रिफाइनरी के गेट नंबर चार की ओर जा रहे थे। उनके साथ उसके साथी वैभव, गौरव व प्रवेश भी थे। उसी समय पीछे से आसन गांव निवासी विक्की ईको कार व मोटरसाइकिलों पर सवार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। विक्की से पिस्तौल से फायरिंग की। इसके बाद पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त गई। इसी बीच उनके साथी गौरव, प्रवेश व जतिन जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसे व वैभव को की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गए। वह पाव में ही एक क्लीनिक पर पहुंचे तो बीच रास्ते में रास्ता रोककर भी उन पर हमला किया गया। सदर थाना पुलिस ने विष्णु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed