फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked in rage to withdraw bail

जमानत वापस लेने की रंजिश में किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Attacked in rage to withdraw bail
पानीपत। बतरा कॉलोनी में जमानत वापस लेने की रंजिश में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर टाइल्स कारोबारी, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी और पुत्रवधू के गले से ढाई तोले की दो चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी भी दी। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसने घर में नवदीप टाइल्स के नाम से पत्थर की दुकान है। उसके दामाद नरेश ने कॉलोनी में रहने वाले विशाल की जमानत कराई थी। जब उसे विशाल की आपराधिक प्रवृत्ति का पता चला तो उसने 21 फरवरी को अदालत में दामाद से जमानत को खारिज करवा दिया था।
विज्ञापन

इसी रंजिश में 23 फरवरी को विशाल उर्फ काला, सराजु खान, फिका खान, सलमान, जिले खान, गुल्लीरता पत्नी सराजू, फरोजी पत्नी राजू, रानी पत्नी जमालु और पांच अन्य आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर आए। आरोपियों ने रणबीर पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आई पत्नी दर्शन, पुत्र विनोद और पुत्रवधू सोनिया ने कोशिश की तो उन्हें भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने पत्नी दर्शन से सवा तोले और पुत्रवधू के गले से सवा तोले की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed