फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on five including two personnel who went to collect installment

किस्त लेने गए दो कर्मियों समेत पांच पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Attack on five including two personnel who went to collect installment
पानीपत। कच्चा कैंप में लोन की किस्त लेने गए फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों एवं उनके तीन दोस्तों पर तीन युवकों ने डंडों एवं कस्सी से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेल्फिन इंडिया फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में बतौर फाइनेंसर एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। दीवान नगर निवासी नीरज ने उनकी कंपनी से 50 हजार रुपये लोन लिया था। लोन की किस्त 5167 रुपये निर्धारित की गई थी। नीरज को पहली किस्त चेक के माध्यम से देनी थी। नीरज की ओर से दिया चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने नीरज को कई बार कॉल की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। गत 27 जनवरी को वह अपने साथी कर्मचारी सन्नी के साथ नीरज के घर गए थे। वह नीरज की पत्नी रजनी से उसके बारे में पूछ रहे थे, इसी दौरान रजनी एवं नीरज के भाई शिव की पत्नी सोनम और राहुल आ गया। राहुल ने उन पर डंडे और शिव ने कस्सी से हमला किया। उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र और राजेश को वहां बुलाया। उसका एक जानकार इसराना निवासी प्रदीप जागलान भी वहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सन्नी को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन सभी पर हमला कर दिया। पुलिस को कॉल करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप, सन्नी और राजेश को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed