फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Athletics Haryana has been digitized, players of the state will be able to play by registering...

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के दावे हवा-हवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Athletics Haryana has been digitized, players of the state will be able to play by registering...
समालखा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से प्रतिबंध के दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। न तो स्थानीय प्रशासन इसके प्रयोग पर रोक लगाने में दिलचस्पी दिखा रहा है न ही आमजन सिंगल यूज प्लास्टिक से खुद को दूर कर पा रहे हैं। अधिसंख्य दुकानदार, रेहड़ी वाले इसका प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदारों ने इनका प्रयोग कम भी किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से प्रतिबंध लगाया है। लेकिन अब तक स्थानीय प्रशासन ने इसको पूरी तरह बैन करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। हालत यह है कि शहर की अधिकतर दुकानों, रेहड़ियों पर सरेआम सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। आमजन भी खरीदारी के लिए कपड़े, जूट के थैले लेकर बाजार नहीं जाते, जिससे दुकानदारों को भी पॉलीथिन में सामान देना पड़ रहा है। नपा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम गठित की जा रही है और जल्द ही अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

-
शादी समारोह, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हो रहा प्रयोग
कार्रवाई शुरू न होने से शादी समारोह, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कैटरिंग करने वाले भी अपना माल निकालने में लगे हैं तो सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों पर जुर्माना आदि लगने का कोई भय नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

-
जुर्माना के साथ चलाना होगा जागरूकता अभियान
प्रशासन को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। इसे बेचने, खरीदने, प्रयोग करने वालों पर जुर्माना तो लगाना ही होगा। यह लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसे दूर करने के लिए जागरूकता अभियान के साथ इसके दुष्परिणामों के प्रति जनता को सचेत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनके प्रयोग पर है प्रतिबंध
सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान, जिसमें 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलीथिन का प्रयोग होता है, उसे प्रतिबंधित किया है। इसमें प्लास्टिक के कप, चम्मच, गिलास, प्लेट, स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, ईयर बड, थर्माकोल का सामान, लॉलीपॉप स्टिक, सिगरेट पैकेट, मिठाई पैकिंग की पन्नी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed