{"_id":"65b2da837ae8551fc8003054","slug":"at-home-today-in-refinery-township-panipat-news-c-244-1-pnp1001-112750-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्यपाल पहुंचे पानीपत, रिफाइनरी टाउनशिप में एट होम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्यपाल पहुंचे पानीपत, रिफाइनरी टाउनशिप में एट होम आज
विज्ञापन
पानीपत। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पानीपत में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि होंगे। रिफाइनरी टाउनशिप में एट होम कार्यक्रम होगा। राज्यपाल यहां रात्रिभोज देंगे। यह सायं तीन से पांच बजे तक होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश के मंत्री और गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधायक शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर सब तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार शाम को पानीपत पहुंचे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रात: 10 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
इससे पूर्व राज्यपाल जिला सचिवालय में स्थित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी श्रीमती वीना हुड्डा, एमडी शुगर मिल जगदीप, एसडीएम पानीपत मनदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पानीपत में होंगे। उनके एक के बाद एक लगातार दौरों से पानीपत की राजनीति में चर्चा तेज हो गई हैं। सीएम मंगलवार को रोहतक जाते समय पानीपत तक ट्रेन में आए थे। वे यहां से आगे सड़क मार्ग से रोहतक गए थे। 21 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। पिछले दिनों से चर्चाएं हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अब तक पार्टी की तरफ से किसी नेता या संगठन पदाधिकारी ने इसको स्पष्ट नहीं किया है।