{"_id":"60bfca588ebc3ea6dd2e9378","slug":"asi-arrested-on-death-in-police-custody-panipat-news-knl72541944","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, एएसआई को गिरफ्तार कर किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, एएसआई को गिरफ्तार कर किया सस्पेंड
विज्ञापन
किला थाना पुलिस की हिरासत में मंगलवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के घर वालों के हंगामे पर एसपी पानीपत ने एएसआई को सस्पेंड भी कर दिया है। मामला अशोक विहार कॉलोनी से एक युवती को भगाने का है। इसमें आरोपी युवक के बड़े भाई के ससुर को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी।
डाबर कॉलोनी निवासी इरशाद पर आरोप है कि 25 मई को अशोक विहार कॉलोनी निवासी एक युवती को अपने साथ भगाकर ले गया है। मामले में युवती की मां की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इरशाद के परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस दोनों को खोजने में कामयाब न हो सकी तो उन्हें परेशान करने लगी। परिजनों से भी कुछ नहीं पता चला तो पुलिस ने रिश्तेदारों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस इरशाद के भाई नूर मोहम्मद के ससुर आयूब (55) निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से हिरासत में लेकर किला थाने लेकर लाई। वह वहां धागे की फैक्टरी में खड्डी मास्टर था। आयूब के बेटे फैजान ने बताया कि उन्हें शाम छह बजे पता चला कि पिता की हालत खराब हो गई है और उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोट के निशान थे। बेटे का आरोप है कि पुलिस ने पिता को थर्ड डिग्री देकर हत्या की है। परिजनों ने सामान्य अस्पताल में रात 11 बजे तक हंगामा किया। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए लेकर आने वाले एएसआई धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है, जांच में और भी नाम सामने आते है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय